May 5, 2024

प्रियंका बोलीं- मेरी मां का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान हुआ

प्रधानमंत्री वोट के लिए डरा रहे – प्रियंका

बेंगलुरु – कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक में रैली की। – Dainik Bhaskar
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक में रैली की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र पर बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। अगर मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।” प्रियंका बेंगलुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने लॉकडाउन, मणिपुर हिंसा, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान की चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस महिलाओं के गहने और मंगलसूत्र लेकर पैसा ऐसे लोगों में बांट देगी जिनके अधिक बच्चे हैं, जो घुसपैठिए हैं। उन्होंने रविवार (21 अप्रैल) को बासवाड़ा में यह बयान दिया था।

प्रियंका की स्पीच के पॉइंट्स…

  1. दो दिनों से बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं

प्रियंका ने मंगलवार को कर्नाटक में कहा कि पिछले दो दिनों से बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती है। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, क्या किसी ने आपका सोना छीना, आपके मंगलसूत्र छीने।

प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र पर दिए बयान पर जवाब दिया।
प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र पर दिए बयान पर जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि जब जंग हुई थी, तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हुआ है। मोदी जी अगर मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।

प्रियंका ने कहा कि किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपना मंगलसूत्र गिरवी रखती है। बच्चों की शादी होती है या दवाई की जरूरत होती है तो महिलाएं अपने गहने गिरवी रखती हैं। यह बात ये लोग नहीं समझते।

  1. सैनिक की पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया तब मोदीजी चुप थे
    प्रियंका ने मणिपुर हिंसा और लॉकडाउन पर कहा, “जब मणिपुर में एक सैनिक की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया तब मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले। जब उन्होंने देश में लॉकडाउन लगाया और मजदूर देश भर से यूपी-बिहार और अलग-अलग जगहों के लिए पैदल निकले, जब इन्होंने ट्रेनें-बस बंद कर दीं। जब खाना नहीं मिल रहा था, जब कोई चारा नहीं था, तब महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे। तब मोदी जी कहां थे?”
  2. वोट के लिए महिलाओं को डरा रहे, शर्म आनी चाहिए
    प्रियंका ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, “600 किसान शहीद हुए, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। आज चुनाव और वोट के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं। उनको शर्म आनी चाहिए।
    लॉकडाउन में महिलाओं ने गहने गिरवी रखे… तब मोदी जी कहां थे? किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हुए, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। आज वोट के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं।”

About Author